{"_id":"681908eb889ed2def30a98b5","slug":"she-took-care-of-the-land-but-became-a-burden-on-her-three-sons-na-news-c-27-1-bij1007-149161-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन तो संभाल ली, तीन बेटों पर बोझ बन गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन तो संभाल ली, तीन बेटों पर बोझ बन गई मां
Tue, 06 May 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 06 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। तीन बेटों ने उसके हिस्से की जमीन तो संभाल ली लेकिन मां उनके लिए बोझ बन गई। तीनों ने एक-एक माह के लिए मां को अपने पास रखने का बंटवारा कर लिया। छोटे बेटे का नंबर आया तो उसने वृद्धा का किराए का कमरा लेकर उसमें अकेले छोड़ दिया। पुलिस ने वृद्धा को कमरे से निकाला। छोटे बेटे का शांति भंग में चालान कर दिया।
गांव गढ़वावाला में 85 वर्षीया वृद्धा के पति की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धा के नाम करीब 40 बीघा जमीन थी जो उसके तीन बेटों ने बांट ली। जमीन लेने के बाद तीनों बेटों ने मां से किनारा करना शुरू कर दिया। बाद में वे एक-एक माह के लिए वृद्धा को अपने साथ रखने पर राजी हो गए। वर्तमान में वृद्धा अपने छोटे पुत्र रहीस के पास रह रही थी।
पुलिस के अनुसार रहीस ने वृद्धा को किराए पर कमरा लेकर उसमें अकेला छोड़ दिया। समय पर खाना-पीना भी नहीं दिया गया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और वृद्धा को कमरे से निकलवाया। पुलिस ने रहीस का शांति भंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया। परिवार के सभी सदस्यों को भविष्य में मां के साथ ऐसा व्यवहार न करने की हिदायत दी गई। उधर, पुत्र रहीस का कहना था कि घर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। मां को कोई परेशानी न हो, इसलिए उसे किराए के कमरे में रखा गया। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि मां-बेटे के बीच झगड़ा था। बेटे का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।