फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   She murdered her husband with scissors along with her lover.

Noida News: प्रेमी के साथ मिलकर कैंची से की थी पति की हत्या

Sun, 07 Jul 2024 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
She murdered her husband with scissors along with her lover.
फोटो:
विज्ञापन


-----------------

प्रेमी के साथ मिलकर कैंची से की थी पति की हत्या
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बिरोंडा गांव में महेश की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के पेट में कैंची घोप हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मूल रूप से हमीरपुर निवासी महेश बिरोंडा गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह गांव के पास सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करता था। 1 जुलाई को महेश का शव सुलभ शौचालय की छत पर पड़ा मिला था। घटना के बाद से मृतक की पत्नी डेढ़ साल के बच्चे के साथ गायब थी। पुलिस ने बताया कि पूजा तीन बच्चों की मां है। उसका प्रह्लाद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महेश ने पूजा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपियों ने महेश की हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए शौचालय की छत पर फेंक दिया। हत्या के बाद दोनों मध्य प्रदेश में अपने एक परिचित के यहां पहुंच गए। वहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद की है।
विज्ञापन

शादी के पूर्व से ही चल रहा था प्रेस प्रसंग
पुलिस ने बताया कि महेश की पत्नी पूजा और उसका प्रेमी प्रह्लाद एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूजा की शादी से पहले ही दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा प्रह्लाद के संपर्क में थी और काम दिलाने के बहाने 23 जून को ग्रेटर नोएडा बुला लिया था। यहां पर प्रह्लाद सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करने लगा। मृतक महेश की रात की डयूटी थी। जब वह डयूटी जाता था तो प्रह्लाद पूजा के पास पहुंच जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed