फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   She has been making rounds for four years

Noida News: चार साल से लगा रहीं चक्कर, नहीं मिली पेंशन

Mon, 22 Sep 2025 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
She has been making rounds for four years
ग्रेटर नोएड(संवाद)। चार साल से विधवा पेंशन के लिए विकास भवन के चक्कर लगाने के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा है। अब तक पेंशन मिलने की उम्मीद ही खत्म हो गई है। सोमवार को जेवर के भीकनपूर निवासी महिला सूरजपुर विकास भवन पहुंची और अधिकारियों से पेंशन की गुहार लगाई।
विज्ञापन

महिला सविता त्यागी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद उनको विधवा पेंशन मिलती थी। अचानक चार साल से पेंशन बैंक खाते में आनी बंद हो गई है। पेंशन नहीं मिलने पर बैंक में संपर्क किया। बैंक ने पेंशन नहीं आने की जानकारी दी गई। पेंशन नहीं मिलने पर जेवर से जैसे-तैसे सूरजपुर पहुंची। विकास भवन में चार साल से पेंशन के लिए चक्कर लगा रही है। हर बार अधिकारी जल्द ही मिलने का आश्वासन देकर लौटा देते है। जिला प्रोवेशन अधिकारी मनोज पुष्कर ने बताया कि जिले में 15416 को विधवा पेंशन मिल रही है। 250 आवेदकों की पेंशन बंद है। इनकी डीवीटी नहीं हुई है। इसको लेकर ब्लॉक स्तर पंचायत विभाग के अधिकारियों से पेंशन धारकों की डीवीटी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article