फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sharmili won silver in national para power lifting championship

नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शर्मीली ने जीता रजत

Tue, 23 Mar 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
sharmili won silver in national para power lifting championship
sharmili won silver in national para power lifting championship
तावड़ू। गांव ढीढारा निवासी दिव्यांग महिला शर्मीली कृष्ण जांगिड़ ने बंगलूरू में आयोजित नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 73 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

शर्मीली कृष्ण जांगिड़ ने बताया कि शनिवार और रविवार को बंगलूरू में आयोजित नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 73 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। इससे पहले वर्ष 2017-18 में वह महाराष्ट्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं। शर्मीली ने बताया कि वह देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में प्रतिभाग करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से महाराष्ट्र स्थित कोल्हापुर निवासी हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने तावडू के ढीढारा निवासी कृष्ण कुमार से प्रेम विवाह किया था। बचपन में उनका बायां पैर बेकार हो गया था। वह गरीबी व आर्थिक तंगी के कारण पूरा उपचार नहीं करा सकी। इसके बाद उन्होंने पावर लिफ्टिंग में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed