Sharda University Case: बीडीएस छात्रा की आत्महत्या के बाद आज और कल की परीक्षाएं स्थगित, नियमित कक्षाएं 23 से
23 जुलाई से नियमित कक्षाएं लगेंगी साथ ही परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं परिजनों ने शनिवार को हरियाणा के गांव कालौद सिवानी भिवानी में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान परिजन की आंखें नम रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरतलब है कि गुरुग्राम निवासी छात्रा ज्योति शर्मा (21) ने शुक्रवार पास शाम छात्रावास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट में सहायक और एसोसिएट प्रोफेसर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फंदे के कारण दम घुटना बताया गया है। छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने मामले में डेंटल साइंस विभाग के डीन प्रो. (डॉ.) एम. सिद्धार्थ, विभागाध्यक्ष (एचओडी) प्रो. डॉ. आशीष चौधरी, प्रो. डॉ. अनुराग, एसोसिएट प्रो. डॉ. महिंदर सिंह चौहान, सहायक प्रो. डॉ सुरभी, सहायक प्रो. डॉ. शैरी वशिष्ठ पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में शैरी वशिष्ठ और महिंदर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सीडीआर खोलेगी आत्महत्या से पहले का राज
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मामले में छात्रा के कमरे से मिले मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, दो डायरी को फारेंसिंक जांच के लिए भेजा है। पुलिस की ओर से छात्रा के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप चैट से यह पता लगा जा रहा कि आत्महत्या से पहले छात्रा से किस व्यक्ति ने बात की थी। पुलिस की ओर से मामले में सोमवार यानी आज अन्य आरोपियों से पूछताछ शुरू की जा सकती है। पुलिस की ओर से घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट पर लिखी हैंडराइटिंग की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जो छात्रा के छात्रावास में मिले सुसाइड में लिखी हैंडराइटिंग से पूर्व में छात्रा द्वारा विभिन्न रजिस्टर पर लिखी हैंडराइटिंग से मिलान की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से पता लगाया जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि छात्रा से जबरन किसी ने सुसाइड नोट पर प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगवाते हुए सुसाइड नोट लिखवाया। टीम इस बात पर भी जांच कर रही है कि छात्रा की किस-किस छात्रों से गहरी दोस्ती थी। पुलिस टीम उसके दोस्तों से पूछताछ करेगी। इसके लिए महिला उप निरीक्षक को नियुक्त किया गया है।
कार्रवाई नहीं होने पर विश्वविद्यालय के गेट धरने की चेतावनी
छात्रा के परिजन ने गांव कालौद सिवानी भिवानी हरियाणा में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को ले जाकर शनिवार शाम ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान परिजन की आंखें नम रहीं। समाजवादी छात्र सभा गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष मोहित नागर ने बताया कि प्रबंधन को जांच के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। जांच में दो दिन का वक्त बीत चुका है। अगर पांच दिन बाद अन्य प्रोफेसरों पर कार्रवाई नहीं की गई है तो विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। वहीं ज्योति के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों का कहना है कि वह पढ़ाई में ठीक थी। उसने पहले वर्ष में 600 में 368 नंबर हासिल किए थे। छात्राओं का कहना है कि लिखित परीक्षा में बैठने से पहले मौखिक परीक्षा के साथ प्रोजेक्ट फाइल सब्मिट करना जरूरी होता है। प्रोफेसर की ओर से ज्योति के प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर नहीं की जा रहे थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य लोगों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
यह भी पढ़ें- Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात