फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shalini Ranjan became Gautam Budh Nagar topper by securing 98.5% marks

CISCE Result: 98.5 फीसदी अंक ला कर नोएडा टॉपर बनीं शालिनी, पढ़ें- सफलता की कहानी उनकी ही जुबानी

Mon, 25 Jul 2022 05:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

जिले में बोर्ड से मान्यता प्राप्त तीन स्कूल हैं। सभी के बच्चे पास हो गए। सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेनो में 150 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 48 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। जीसस एंड मैरी स्कूल ग्रेनो के 18 बच्चों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
Shalini Ranjan became Gautam Budh Nagar topper by securing 98.5% marks
शालिनी रंजन, सेंट जोसेफ स्कूल , ग्रेटर नोएडा - फोटो : Grnoida

विस्तार

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 12वीं की परीक्षा में सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेनो की छात्रा शालिनी रंजन ने विज्ञान वर्ग में 98.5 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, नोएडा के अर्जुन राज को दूसरा व परिधि बंसल को तीसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन


जिले 215 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। नोएडा के द श्रीराम मिलेनियम स्कूल के छात्र अर्जुन ने मानविकी वर्ग में 98.3 प्रतिशत प्राप्त किए हैं, जबकि इसी स्कूल की परिधि को मानविकी वर्ग में 97.3 प्रतिशत अंक मिले हैं। चौथे नंबर पर सेंट जोसेफ स्कूल की आरती भाटी और द श्रीराम मिलेनियम स्कूल नोएडा की सबरीन कौर सुखीजा रहीं। इन दोनों ने मानविकी वर्ग में 97-97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


तीनों स्कूलों में सभी पास
जिले में बोर्ड से मान्यता प्राप्त तीन स्कूल हैं। सभी के बच्चे पास हो गए। सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेनो में 150 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 48 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। जीसस एंड मैरी स्कूल ग्रेनो के 18 बच्चों ने परीक्षा दी थी। आस्था चौहान ने सर्वाधिक 92.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर अंशु यादव कोे 89.5 प्रतिशत व तीसरे नंबर पर निकुंज उपाध्याय कोे 88 प्रतिशत अंक मिले हैं। इधर, नोएडा के द श्रीराम मिलेनियम स्कूल में स्कूल के 47 बच्चों ने परीक्षा दी थी। 49 प्रतिशत बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बनने का है सपना: शालिनी
सेक्टर बीटा वन निवासी शालिनी रंजन का सपना डॉक्टर बनने का है। शालिनी ने बताया कि स्कूल के अलावा रोजाना घर पर पढ़ाई की। सभी पेपर अच्छे हुए थे। अध्यापक और अभिभावकों का काफी सहयोग मिला। पिता राजेश रंजन कंटेनर डिपो में अफसर हैं, जबकि मां श्वेता नंदिनी अध्यापिका हैं। शालिनी को अंग्रेजी में 98, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 98 और जीव विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक मिले हैं।

यूट्यूब से मिली पढ़ाई में मदद : अर्जुन
सेक्टर-40 निवासी अर्जुन अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र ऑनर्स करना चाहते हैं। अर्जुन ने बताया कि यूट्यूब और सोशल मीडिया की मेरी पढ़ाई में अहम भूमिका रही। जब पढ़ाई के दौरान कुछ समझ नहीं आता था तो सोशल मीडिया से विस्तृत जानकारी जुटाई। गणित की पढ़ाई में यूट्यूब से बहुत मदद मिली। अर्जुन के इंग्लिश में 96, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र में 97, गणित व राजनीति विज्ञान में 100 अंक आए हैं। अर्जुन बैंकिंग सेक्टर में कॅरिअर बनाना चाहते हैं।


बिना ट्यूशन के पढ़ाई की : परिधि
सरिता विहार निवासी परिधि ने बताया कि बिना ट्यूशन के अच्छे अंक प्राप्त किए। अब आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जा रही हूं। मैं अंतिम समय में ज्यादा पढ़ाई करती हूं, लेकिन लापरवाही नहीं बरतती। स्कूल में पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा, ताकि अंतिम समय में परेशानी न आए। अगर कुछ समझ में नहीं आता था तो कभी-कभी सोशल मीडिया की मदद लेती थी। छात्र हमेशा प्राथमिकताएं तय कर पढ़ाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed