{"_id":"60787e478ebc3ed38166d7ac","slug":"shaheed-hasan-khan-medical-college-becomes-kovid-hospital-mewat-news-noi5773662190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज बना कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज बना कोविड अस्पताल
विज्ञापन
पुन्हाना। प्रदेश के अन्य जिलों के हालातों को देखते हुए नूंह जिला प्रशासन ने भी कोविड-19 से बचाव के लिए पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल जिले में 68 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल (डीसीएच) तथा मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल को डेजिग्नेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) बनाया गया है।
दोनों अस्पतालों में 700 बेडों में से 195 बेड कोविड ऑक्सीजन सपोर्टेड है। सहायक प्रोफेसर डॉ. कपिल शर्मा को डीसीएच नलहड़ और डॉ. कृष्ण कुमार को डीसीएचसी मांडीखेड़ा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि जिले में अभी कम ही कोविड मरीज है। इससे पहले ही जिला प्रशासन ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए है। जिससे आने वाले समय में कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में 600 बेड हैं। इसमें से163 बेड कोविड-19 नामांकित है। इनमें से 120 बेड कंफर्म मरीजों के लिए और 43 बेड सस्पेक्टेड केसों के लिए हैं। वहीं 28 आईसीयू बेड है तथा 16 वेंटिलेटर है। इसके अलावा अल-आफिया सिविल अस्पताल को डेजिग्नेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया गया है। इनमें कुल 100 बेड हैं। यहां पर तीन आईसीयू बेड और तीन वेंटिलेटर हैं।
जिले में 958 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
पुन्हाना । बृहस्पतिवार को जिले में 958 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें 46 स्वास्थ्य वर्कर के अलावा 45 साल से अधिक आयु के 744 लोगों ने पहली डोज ली। 168 लोगों को दूसरी डोज दी दी गई। वहीं मेवात डेवलपमेंट एजेंसी (एमडीए) के डिप्टी सीओ गजेंद्र सिंह ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाते हुऐ उन्होंने सभी लोगों से टीका लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसे बिना डरे सभी लोगों को लगवाना चाहिए। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि अब तक 35185 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
कुंभ मेले से लौटे श्रद्धालु स्वयं जांच के लिए आगे आएं : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने कुंभ मेले से लौटे श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे स्वयं जांच के लिए आगे आएं। इससे जिले में कोराना जैसी महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दूरी का पालन करने और लोगों को टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही जिले को कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।