{"_id":"5d5d9f468ebc3e6c492db592","slug":"shahberi-case-fir-on-7-grnoida-news-noi4564025191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी : सात केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी : सात केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश
Thu, 22 Aug 2019 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
shahberi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर सात नये केस दर्ज किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रबंधक ने सोमवार को बिसरख कोतवाली में सात अलग अलग तहरीर दी थी। आरोप था कि गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड निवासी राहुल आहुजा, शाहबेरी निवासी वरुण यादव मेसर्स नागौरी कंस्ट्रक्शन, सेक्टर-47 नोएडा निवासी पंकज जैन, गाजियाबाद के फुरकान पुत्र मोमीन, दिल्ली के फुरकान पुत्र रईस, हापुड़ के फुरकान पुत्र वाहिद, गाजियाबाद के विनोद कुमार चौधरी इंफ्रा बिल्ड प्रा. लि., राजेश अग्रवाल निवासी दिल्ली मेसर्स देव बिल्डकॉन ने शाहबेरी में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बिना नक्शा पास कराए और प्राधिकरण से बिना अनुमति लोगों को झांसा देकर फ्लैट बेचे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन