{"_id":"6a32b5fbb6f9351b0c000959","slug":"sgsdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97743-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आर्डर के मुताबिक नहीं भेजी घड़ी कंपनी लौटाएगी ब्याज समेत पूरा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आर्डर के मुताबिक नहीं भेजी घड़ी कंपनी लौटाएगी ब्याज समेत पूरा पैसा
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग
आर्डर के मुताबिक नहीं भेजी घड़ी कंपनी लौटाएगी ब्याज समेत पूरा पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आर्डर के अनुसार घड़ी नहीं भेजी गई। नकली घड़ी भेज दी गई। शिकायत करने के बाद भी कंपनी ने बदलकर दूसरी नहीं दी और न ही पैसा लौटाया। शिकायत करने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को 6 फीसदी ब्याज समेत पूरा पैसा 30 दिन में लौटाने की आदेश दिया है। नोएडा के सेक्टर 74 निवासी मनुज ठाकुर ने 8 जून को मंत्रा डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड से 18020 रुपये में एक सीको नीले रंग की घड़ी खरीदी थी। खरीदी गई घड़ी में नीले रंग का डायल और चांदी का पट्टा है।
11 जून को डिलीवरी हुई। जिसमें नीले रंग के डायल वाली घड़ी होने की पुष्टि हुई लेकिन डिलीवरी के समय मंत्रा द्वारा बाक्स को खोला गया उसमें आर्डर के मुताबिक घड़ी नहीं थी। काले रंग की थी और वह सीको की घड़ी नहीं थी। बाक्स मिलने के तुरंत बाद ही मंत्रा से डिलीवरी कन्फमेंशन ई-मेल से प्राप्त हुआ। जो घड़ी भेजी गई थी उसकी कीमत केवल दो सौ रुपये थी। उसका आर्डर नहीं दिया गया। गलत आर्डर की शिकायत की गई। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत करने बाद भी कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इसको लेकर जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से अपना पक्ष नहीं रखा गया। एक पक्षीय सुनवाई में आयोग ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद शिकायत कर्ता को घड़ी की धनराशि 18020 रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत 30 दिन के अंदर भुगतान करने के आदेश कंपनी को दिया है।