फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfdg

Noida News: मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाकर महिला को धमकाया

Sat, 06 Dec 2025 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
sgfdg
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति और उसके परिवार पर मुकदमे वापस न लेने पर धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार हारुन खान निवासी गाजियाबाद अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाता है। उनके साथ यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाता है। बाद में उन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता है। इस अवैध गतिविधि में हारुन का पिता अलियार खान, जीजा राजू खान, भाई सिकंदर उर्फ सोनू खान, बहन गुड़िया, भतीजे, पत्नी सहाना खान और अन्य बाहरी सहयोगी भी शामिल हैं। हारुन खान व उसके परिवार के खिलाफ पिछले दो वर्षों में चार गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सभी मुकदमे वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय गौतमबुद्धनगर में विचाराधीन हैं। आरोपियों की ओर से पहले भी उसे मुकदमे वापस लेने के लिए धमकाया गया था। महिला को बार-बार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर निजी वीडियो वायरल करने और परिवार सहित हत्या करने की धमकी दी जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed