फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdfg

Noida News: खेलते-खेलते रास्ता भटकी 3 साल की बच्ची सकुशल मिली

Sun, 30 Aug 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
sgdfg
नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव में खेलते समय तीन साल की एक बच्ची रास्ता भटक जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 30 मिनट में बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया और उसके पिता को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक व्यक्ति गांव में पेंटिंग का काम करने आया था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बेटा और लगभग तीन साल की बेटी भी थी। काम के दौरान दोनों बच्चे खेल रहे थे, तभी बेटी खेलते-खेलते रास्ता भटककर गांव की ओर चली गई। इसके बाद मामले की सूचना सेक्टर-126 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कीं और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed