{"_id":"6a0089c9a8bcd357cd04008c","slug":"sgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94366-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी और सूरजपुर में सड़क निर्माण से जाम, यातायात पुलिस की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी और सूरजपुर में सड़क निर्माण से जाम, यातायात पुलिस की मांग
विज्ञापन
- रोजाना जाम से परेशान हैं आसपास के लोग
ग्रेटर नोएडा। दादरी और सूरजपुर में सड़क निर्माण कार्य के चलते लोगों को दिनभर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लग रहे जाम से वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है। दादरी और सूरजपुर में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण दोनों स्थानों पर केवल एक-एक लेन से ही वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। ऐसे में आमने-सामने से आने वाले दोपहिया वाहन और ऑटो के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
जाम की समस्या से परेशान दादरी के लोगों ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर से एक समय में केवल एक-एक वाहन ही निकल पा रहें हैं। इसके साथ ही ऑटो और दोपहिया वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और भारी वाहनों को दादरी बाइपास से निकाला जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।