{"_id":"6afc667c654adb47830d1e1c","slug":"sgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4943497-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किराये के मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किराये के मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
- मामूरा में महिला के बाजार जाने पर लाखों के आभूषण चोरी
- सर्फाबाद में बक्से से 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। चोरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किराये के मकानों को निशाना बनाकर नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। मामूरा में महिला के बाजार जाने के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर खंगाल लिया। वहीं, सर्फाबाद में बेड के नीचे रखे बक्से से नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव की है। मूलरूप से बलिया निवासी राजू चौबे मामूरा में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी कमरे में ताला लगाकर बाजार गई थीं। करीब तीन घंटे बाद लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर मांगटीका, नथिया, झुमके, अंगूठी, मंगलसूत्र, लॉकेट, पाजेब, बच्चे की पायल, करधनी और बिछुए समेत अन्य आभूषण चोरी कर ले गए।पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
दूसरी घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की है। मूलरूप से दादरी निवासी अनीता पति जगमोहन के साथ सेक्टर-73 स्थित मकान में किराये पर रहती हैं। शिकायत के मुताबिक, 16 से 19 सितंबर के बीच अज्ञात चोर कमरे में घुसकर बेड के नीचे रखे बक्से से 15 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी सोने की झुमकी और दो सोने के लॉकेट चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सौंपी है।