{"_id":"6ab3dc7f5b18a0c3f005389a","slug":"sfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10785-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा देते थे बाइक, पुलिस ने 10 बाइकें की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दिल्ली एनसीआर में बाइकें चोरी करने वाले एक गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। दनकौर कोतवाली पुलिस ने इस गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें भी बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी के नजदीक कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 10 चोरी की बाइक बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जिला निवासी शोभित सिंह और रामजी उर्फ कपिल के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में कासना क्षेत्र में रह रहे थे। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।