{"_id":"69aaf0e50d5059c3d5093dd1","slug":"sfgdsfdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4664-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जेवर में पड़ोसियों ने पूरे परिवार को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में दबंगों ने घर की छत में पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की। जहांगीरपुर निवासी पुनीत अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके पड़ोसियों ने घर की छत पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आए। विवाद बढ़ने पर उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट की और बीच बचाव कर रहा है परिवारजनों को भी पीट दिया। व्यापारी ने बताया कि पुनीत उर्फ गुटकी, चेतन और कालीचरण ने उनके और उनके परिवार के साथ लाठी डंडे और बैट से मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग जब पहुंचे तो उन्होंने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी मौके से भाग गए।
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना : व्यापारी और उसके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। व्यापारी ने मारपीट के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद सभी नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।