फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfgd

Noida News: सरकारी जमीन कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
sfgd
नोएडा। तटबंध के पास सरकारी भूमि कब्जा करने का मामला सामने आया है। जब सरकारी जमीन की पैमाइश करने प्रशासन की टीम पहुंची तो आरोपी चारपाई डालकर बैठ गए। इससे पैमाइश नहीं हो सकी। इस मामले में सिंचाई विभाग की तरफ से कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सिंचाई निर्माण खंड गाजियाबाद के सींचपाल राजेश चंद्र ने पुलिस से शिकायत की है कि सोरखा गांव में तटबंध के अंतर्गत आने वाली सरकारी भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को वह अधिकारियों के साथ तटबंध के पास की भूमि की पैमाइश करने गए थे। इस दौरान भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले सर्फाबाद गांव निवासी मुंदर यादव अपने साथियोंं के साथ बैठ गए। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed