फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले नमूने जांच को भरे

Fri, 20 Feb 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
sfdg
फोटो
विज्ञापन

- दादरी और नोएडा में तेल, पनीर व खोया के सैंपल लिए गए, सोयाबीन ऑयल के टिन सीज

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने दादरी और नोएडा क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय और विशाल कुमार गुप्ता की टीम ने ब्रह्मपुरी दादरी स्थित कपिल कुमार एंड ब्रदर्स की तेल निर्माण इकाई पर निरीक्षण किया। यहां से टैंक में भरे रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना तथा पैक्ड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-27 स्थित ब्रजवासी पनीर भंडार से पनीर का एक नमूना तथा गढ़वाल डेयरी से खोया का एक नमूना लिया। इसके अलावा सेक्टर-65 नोएडा के बहलोलपुर स्थित किशनपुरी ट्रेडर्स पर 15-15 किलोग्राम के पांच टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (फ्यूचर एक्टिव ब्रांड) पाए गए। इन टिनों के लेबल पर आवश्यक सूचनाओं का सही अंकन नहीं था। इस पर एक नमूना लेकर शेष तेल को सीज कर दिया गया। इस प्रकार कुल पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed