फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: अस्पताल में निर्माण के दौरान दीवार ढही, सात कामगार दबे, इलाज जारी

Tue, 11 Nov 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
sfdg
फोटो
विज्ञापन

- वाटर टैंक निर्माण के दौरान हादसा, बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू
-घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, दो को हल्की चोट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गामा-1 सेक्टर स्थित फेलिक्स अस्पताल परिसर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे वाटर टैंक निर्माण कार्य के दौरान अस्पताल के प्रवेश द्वार के बगल में बनी करीब सात फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार ढहते ही वहां काम कर रहे सात कामगार मलबे के नीचे दब गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को कामगार मिट्टी समतल करने और खुदाई में जुटे थे। यहां दो दिनों से जेसीबी के जरिए खुदाई का काम चल रहा था। जिससे दीवार के नींव कमजोर होने की आशंका है। इसी दौरान शाम को दीवार गिर गई। कामगारों ने जोर-जोर से चिल्लाकर दूसरों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ की मदद से तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मलबा हटाकर कामगारों को बाहर निकालने में पांच मिनट लगे। सातों मजदूर घायल अवस्था में मिले। पुलिस और अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि पांच कामगारों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि दो को सिर में हल्की चोटें हैं।
विज्ञापन

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बिहार के संजय मिश्रा (28), लक्ष्मण ( 30), समरेश (25), लखीराम (40) अखिलेश ( 35), सेवालाल (32) व झारखंड के सुनील ( 28) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वाटर टैंक निर्माण के दौरान लगातार खुदाई हो रही थी और दीवार के ठीक किनारे मिट्टी हटाई जा रही थी। माना जा रहा है कि दीवार की नींव कमजोर हो जाने से वह खुदाई का दबाव सहन नहीं कर पाई। पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार और सुपरवाइजर से पूछताछ की जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed