फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: जेवर में जमीन पर फर्जी बैनामा, 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:31 PM IST
सार

यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मेवला गोपालगढ़ में भूमि विवाद को लेकर 20 से अधिक लोगों पर फर्जीवाड़ा और धमकी देने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
sfdg

विस्तार

- भूमि विवाद में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के मामले में पुलिस ने 20 से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला ग्राम मेवला गोपालगढ़ का है। किसान ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री करने का आरोप लगाया है। मेवला गोपालगढ़ निवासी भगवान सिंह पुत्र तोताराम ने पुलिस कोतवाली में शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा तैयार कराया और उसे रजिस्ट्री कार्यालय जेवर में दर्ज करा दिया। यही नहीं, जमीन छोड़ने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में देवेंद्र, बनवारीलाल, भूप सिंह, राकेश, बिल्लू, भगवत सिंह, इंदर, कृपाल सिंह, प्रेमपाल, राजेवी समेत कई लोगों के नाम आरोपियों की सूची में दर्ज किए गए हैं। शिकायत के आधार पर जेवर कोतवाली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक बृजलाल यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed