फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sex racket exposed, 16 men and 12 women arrested

सेक्स रैकेट का खुलासा, 16 पुरुष और 12 महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sex racket exposed, 16 men and 12 women arrested
नोएडा। पुलिस ने सोमवार देर रात सेक्टर-51 के तीन मंजिला मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया। यहां से पुलिस ने 16 पुरुषों और 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें सेक्स रैकेट का संचालक और संचालिका शामिल हैं। देर रात एक बजे तक छापे की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 49 की टीम ने सोमवार देर रात सेक्टर-51 के बी ब्लॉक स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मकान एवीपी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसमें 27 कमरे हैं। गिरफ्तार लोगों में एक संचालक, दो कर्मचारी और एक संचालिका भी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों में ज्यादातर पहले स्पा सेंटरों में काम करती थीं। ये दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की हैं, जबकि पुरुष दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया कि यहां कमरों की बुकिंग कर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। संचालक की पहचान दक्षिण पुरी नई दिल्ली निवासी रमेश और संचालिका की पहचान सेक्टर-53 निवासी मिनी के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जनपद में स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के बाद से वहां काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं देह व्यापार में लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed