Noida: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़े गए एक युवती और दो युवक
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर सेक्टर-36 के एक होटल में छापेमारी की गई। फरीदाबाद से आई एक युवती और दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-36 में पुलिस ने होटल में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान एक युवती और दो युवक पकड़े गए हैं।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर सेक्टर-36 के एक होटल में छापेमारी की गई। फरीदाबाद से आई एक युवती और दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नोएडा सेक्टर-36 में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया, "सूचना के आधार पर सेक्टर 36 के एक होटल में छापेमारी की गई, फरीदाबाद से आई एक लड़की और 2 लड़के पकड़े गए हैं। इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।" pic.twitter.com/kSsQSVUluwविज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2021
वहीं इससे पहले नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ओयो होटल रॉयल पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा किया था। रविवार को छापा मारकर पुलिस ने होटल के मालिक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
होटल से 12 मोबाइल, 37 हजार रुपये, पांच लेडीज पर्स, लैपटॉप समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया था कि एक सूचना पर सेक्टर-62 के बी-ब्लॉक स्थित ओयो होटल में छापा मारा गया तो वहां होटल के चार कमरों में संदिग्ध हालात में लोग मिले।
जांच में पता चला कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से होटल मालिक व सेक्स रैकेट के संचालक लोनी निवासी मनोज कसाना, चंडीगढ़ निवासी संचालिका शीतल, दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी देवेश कुमार, दिल्ली के पांडव नगर निवासी शंकर कुमार देव और सेक्टर-62 नोएडा निवासी दुर्गेश कुमार यादव व राहुल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था।