फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sewerage problem became a headache in the society

Noida News: सोसाइटी में सीवरेज की समस्या बनी सिरदर्द

Tue, 25 Nov 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sewerage problem became a headache in the society
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में लंबे समय से सीवरेज से निवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि सड़कों को सीवर का पानी बह रहा है। शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सोसाइटी में सड़क बनने के बाद भी सीवरेज की परेशानी बनी हुई है। पानी हाईराइज बिल्डिंग, मंदिर और कॉम्पलेक्स के पास जमा हो रहा है। पंप लगाकर पानी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि पैदल चलने में काफी दिक्कतें होती हैं। सतेंद्र भूषण ने बताया कि बिल्डिंग के गेट के बाहर पानी जमा है। बिल्डिंग की चाहरदीवारी के आसपास पानी लंबे समय से रुका हुआ है। मेंटेनेंस में शिकायत करने की गई जिसके बाद पंप लगाकर पानी निकाला गया। कुछ समय बाद दोबारा पानी जमा होने लगा। निवासी हरीश सिंह ने कहा कि पानी के कारण फिसलन हो गई है। सड़क पर चलते समय फिसलकर काफी लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed