फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sewer lines will be laid in three colonies at a cost of Rs 28.13 lakh.

Noida News: तीन कॉलोनियों में 28.13 लाख से डाली जाएगी सीवर लाइन

Mon, 13 Oct 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sewer lines will be laid in three colonies at a cost of Rs 28.13 lakh.
फोटो 13: सोनीपत के मिशन रोड के पास वह गली, जिसमें नगर निगम की ओर सीवर लाइन डाली जाएगी। संवाद
सोनीपत। शहर की तीन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब दूषित पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। सुभाष नगर, जवाहर नगर और मिशन रोड में पानी निकासी के लिए सीवर लाइन डाली जाएगी। इसको लेकर नगर निगम की ओर से टेंडर लगाया गया है। इस कार्य पर 28.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सीवर व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। नगर निगम ने तीन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को दूषित पानी से निजात दिलाने के लिए लाइन डालने का निर्णय लिया है। इन कॉलोनियों में सीवर लाइन काफी पुरानी और छोटी है। कॉलोनियों में बना ड्रेनेज सिस्टम कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन

इससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बेहतर तरीके से नहीं होने की वजह से कई जगह भर जाता है। सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से कई दिन तक गलियों में पानी भरा रहता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान समस्या और भी गंभीर हो जाती है। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने पुरानी लाइन बदलने का निर्णय लिया है। वार्ड नंबर 15 के पार्षद अतुल जैन ने बताया कि करीब 1.21 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।
वार्ड के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के अंदर सड़क के साथ कच्चे पड़े क्षेत्र को इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम शुरू हो चुका है। साथ ही मायापुरी कॉलोनी में डी-प्लॉन के तहत विधायक निधि से 12 लाख से गली नंबर 4 में सीवरेज और पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन डाली जा रही है।
अब नगर निगम ने सुभाष नगर, जवाहर नगर और मिशन रोड की गलियों में सीवर लाइन डालने के लिए 28.13 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। वार्ड में विकास कार्यों को तेजी से शुरू कराने के लिए हाउस की बैठक में कई बार मुद्दा उठाया था।

सीवर व्यवस्था में पहले से लगी पाइप लाइन कमजोर हो गई थी। उनकी जगह अब नई और मजबूत लाइन लगेगी ताकि वह लंबे समय तक कार्य कर सके। इसके लिए वार्ड नंबर 13 की तीन कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था मजबूत की जाएगी। -देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed