{"_id":"5d75602f8ebc3e014b5f93f1","slug":"seventh-time-pm-s-helicopter-land-in-district-grnoida-news-noi4600696140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में सातवीं बार उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में सातवीं बार उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रधानमंत्री से संबंधित कार्यक्रम की तैयारी क
- फोटो : Grnoida
आज जिले में सातवीं बार उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर सातवीं बार आज सुबह 10:25 बजे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में उतरेगा। उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 9:40 बजे जीबीयू में उतरेगा। वहां से सीएम प्रधानमंत्री का स्वागत करने एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि पीएम और सीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल एक्सपो मार्ट से परी चौक और आसपास के क्षेत्र में 5 किलोमीटर के अंदर किसी भी ड्रोन कैमरा आदि का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अगर किसी को इसका इस्तेमाल करना है तो वह जिला मजिस्ट्रेट से इसकी पूर्व अनुमति लेगा। बिना अनुमति के किसी ने ड्रोन का इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई। जिसमें एसएसपी, एडीएम प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत विभिन्न विभागों के अफसर शामिल रहे।
नौवीं बार पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में सातवीं बार आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौवीं बार आएंगे। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर तो एक्सपो मार्ट में बने हेलीपैड पर सुबह 10:25 बजे उतरेगा। वहीं, मुख्यमंत्री 9:40 बजे जीबीयू पहुंच जाएंगे। वहां से मुख्यमंत्री एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा कवच में तब्दील इंडिया एक्सपो मार्ट
बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे हेलीकॉप्टर से इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रवेश करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीबीयू परिसर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इस दौरान जीबीयू से लेकर इंडिया एक्सपो मार्ट तक सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग के बाद भी प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से अधिकारिक रूप से बंदोबस्त के संबंध मेें जानकारी नहीं दी जा रही, लेकिन यहां अधिकारियों को भी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को यहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होगी। संदिग्ध वस्तुओं के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। काले कपड़े पहनने वालों पर भी सुरक्षाकर्मियों की कड़ी नजर रहेगी। एटीएस के जवान एक्सपो मार्ट के गेट पर तैनात रहेेंगे। रविवार को भी आलाधिकारियों ने एक्सपो मार्ट में कई बार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।