फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven year old child died after falling into a drain under construction in Surajpur Kotwali area

ग्रेटर नोएडा: क्रिकेट खेलते समय निर्माणाधीन नाले में गिरने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 07 Apr 2023 12:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

घटना सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि सात साल के मासूम सद्दाम उस वक्त निर्माणाधीन नाले में गिरा जब वह क्रिकेट खेलते समय बोल को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ रहा था। गुस्साए लोगों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के निर्माण कार्य करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Seven year old child died after falling into a drain under construction in Surajpur Kotwali area
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव के बाहर निर्माणाधीन नाले में गिरकर सात साल के मासूम सद्दाम की मौत हो गई। क्रिकेट खेलते समय बाल पकड़ने के प्रयास में सद्दाम नाले में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। परिजन ने लोगों की मदद से सद्दाम को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के निर्माण कार्य करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

बेगमपुर गांव निवासी ऑटो चालक नसरू का बेटा सद्दाम बृहस्पतिवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच गेंद नाले की तरफ चली गई। सद्दाम गेंद उठाने दौड़ा और बॉल पकड़ने के प्रयास में नाले में गिर पड़ा। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन नाले में पानी भी भरा था। सद्दाम के गिरने के बाद बच्चों ने शोर मचाया। परिजन समेत आसपास के लोग उसे निकालने के लिए दौड़े। उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

हालांकि, तब तक उसने दम तोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि अगर सुरक्षा प्रबंध कर निर्माण कराया जाता तो मासूम की जान बच सकती थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नाले का निर्माण ग्रेनो प्राधिकरण करा रहा है। सद्दाम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed