फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven people of same family killed, two injured in accident on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 08 May 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Seven people of same family killed, two injured in accident on Yamuna Expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को हटाते एक्सप्रेसवे कर्मी व पुलिस टीम। अमर उजाला - फोटो : Agra
मथुरा/नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील के माइल स्टोन-68 (गांव नौशेरपुर) के पास शनिवार सुबह पांच बजे अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी वैगनआर कार सवार दंपती समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती बेटे और नातिन के अलग-अलग विवाह समारोह में भाग लेकर संडीला (हरदोई) से नोएडा आ रहे थे। पुलिस हादसे का कारण झपकी और सड़क का खराब होना मान रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर दुर्घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से हरदोई के थाना संडीला के गांव सुंदरपुर निवासी लल्लूराम नोएडा के सेक्टर-93 गेझा में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात को लल्लूराम कार में गांव से नोएडा जाने के लिए निकले थे। कार को लल्लूराम का तीसरा बेटा संजय चला रहा था। शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 68 पर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। दर्दनाक हादसे में लल्लूराम (65), पत्नी, दो बेटे, दो बहू और एक नाती की मौत हो गई, जबकि सबसे छोटा बेटा और एक नाती घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही, कार को क्रेन से हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि लल्लूराम के चौथे नंबर के बेटे की शादी 29 अप्रैल को थी। इसके लिए वह नोएडा से 28 अप्रैल को गांव पहुंच गए थे। बेटे की शादी के बाद 2 मई को भतीजे रामकरण की बेटी मोहनी (लल्लूराम की नातिन) की शादी में शामिल होने के लिए परिवार रुक गया था। शादी के बाद नवविवाहित बहू को लेकर नोएडा आते समय नींद की झपकी आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत : लल्लूराम (65), पत्नी छुटकी (62), पुत्र संजय (30), बहू निशा (28), बेटा राजेश (25), बहू नंदिनी (22), धीरज (6) संजय का बेटा।
यह हैं घायल : श्रीगोपाल (23) पुत्र लल्लूराम और नकृष (3) पुत्र संजय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed