फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven people, including a software engineer, committed suicide in 24 hours in Gautam Budh Nagar

गौतमबुद्ध नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत सात लोगों ने 24 घंटे में की खुदकुशी

Tue, 30 Mar 2021 03:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, नोएडा 
एजेंसी, नोएडा  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Mar 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Seven people, including a software engineer, committed suicide in 24 hours in Gautam Budh Nagar
आत्महत्या - फोटो : file

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 24 घंटे के अंदर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत सात लोगों द्वारा खुदकुशी किये जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में स्थित अजनारा हैरीटेज सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियन तबरेज खान (45) ने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि खान गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करते थे और उन्होंने अपनी कंपनी के लिए कोई प्रोजेक्ट तैयार किया था, जो अस्वीकृत हो गया। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती कुमारी पार्थवी चंद्रा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने गंभीर हालत में उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही फेस-3 क्षेत्र के ही वाजिदपुर गांव में रहने वाले वाली गीता देवी (40) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में थाना दादरी क्षेत्र के लोहारली गांव में रहने वाले भीम (28) ने भी खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले धर्मेंद्र मिश्रा (40) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की।


पुलिस के मुताबिक थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश हलदर (30) के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाले सतपाल पुत्र महिपाल के कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने का एक मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed