{"_id":"5f77835d8ebc3e9ba205261b","slug":"serface-parking-rate-double-soon-in-sector-18-noida-news-noi540061799","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-18 की सरफेस पार्किंग का रेट होंगा दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-18 की सरफेस पार्किंग का रेट होंगा दोगुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-18 मार्केट की सरफेस पार्किंग का रेट होगा दोगुना
नोएडा। सेक्टर-18 मार्केट की सरफेस पार्किंग का रेट दोगुना होगा। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 ने सीईओ रितु माहेश्वरी को प्रस्ताव भेजा है। अंतिम मुहर लगते ही नया रेट लागू हो जाएगा। दरअसल, मार्केट को नो व्हीकल जोन करने की योजना प्राधिकरण ने बनाई थी, लेकिन मार्केट एसोसिएशन ने सरफेस पार्किंग खत्म नहीं करने की अपील की थी। इससे पहले प्राधिकरण ने मार्केट की 45 में से 11 सरफेस पार्किंग को खत्म करने का दावा किया था, लेकिन बाकी पार्किंग अभी खत्म नहीं की गई है। हालांकि प्राधिकरण की ओर से मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उनके व अन्य ग्राहकों के वाहनों को सेक्टर-18 के मल्टी लेवल कार पार्किंग में खड़ी करने की योजना पर सहमत करने का प्रयास किया। एसोसिएशन का मानना था कि इससे व्यापार पर असर पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस के साथ प्राधिकरण के विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया कि अभी बची हुई 34 पार्किंग को नहीं हटाया जाएगा। इस पर चरणबद्ध तरीके से एक माह बाद एक्शन लेने का फैसला लिया गया है। हालांकि, प्राधिकरण ने तब तक पार्किंग का रेट दोगुना करने का फैसला किया है। इस पर सीईओ को निर्णय लेना है। अगर पार्किंग का रेट दोगुना हो जाता है तो दोपहिया वाहनों को 10 के बदले 20 रुपये और चार पहिया वाहनों को 20 के बदले 40 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा।
मल्टी लेवल कार पार्किंग शुरू
नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार से सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग का संचालन शुरू करा दिया है। हालांकि, बुधवार शाम पांच बजे तक करीब 50-60 वाहन ही वहां पहुंचे। संचालकों ने कहा कि गांधी जयंती की छुट्टी की वजह से कम लोग पहुंचे।
10 ई-रिक्शा की निशुल्क सुविधा
सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग से सेक्टर-18 मार्केट तक लोगों को लाने ले जाने के लिए 10 ई-रिक्शा की सुविधा शुरू कराई गई। जो कि निशुल्क होगी। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि शुक्रवार को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन में खड़े हुए वाहन
प्राधिकरण ने 11 सरफेस पार्किंग को खत्म करने का दावा किया, लेकिन शुक्रवार को इसकी पोल खुलती नजर आई। जहां भी नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा हुआ था। वहां भी वाहनों को धड़ल्ले से खड़ा किया गया था। प्राधिकरण का कहना है कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
यह होती है सरफेस पार्किंग
नोएडा प्राधिकरण ने अपनी बनाई गई बहुमंजिला या भूमिगत पार्किंग के इतर सड़क की एक लेन या किनारे पार्किंग बनाई है। इसे सरफेस पार्किंग कहा जाता है। यहां जमीन की उपलब्धता या लोगों के आनेजाने की संभावनाओं को देखते पार्किंग दिलाना प्राधिकरण का लक्ष्य है।
मल्टी लेवल कार पार्किंग का रेट
दोपहिया : पहले दो घंटे के 10 रुपये, बाद में प्रति घंटे के 5 रुपये
चार पहिया : पहले दो घंटे के 30 रुपये, बाद में प्रति घंटे के लिए 10 रुपये