{"_id":"5d76b0c48ebc3e01542f6cf2","slug":"sent-vincent-pm-praise-modi-grnoida-news-noi460297391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट विंसेंट के प्रधानमंत्री ने की मोदी के काम की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट विंसेंट के प्रधानमंत्री ने की मोदी के काम की तारीफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट विंसेंट के प्रधानमंत्री ने मोदी की तारीफ की
ग्रेटर नोएडा। सेंट विंसेंट द ग्रनाडाइंस के प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्वेज ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए बेहतरीन कदम उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व के बड़े देशों को आने वाले वर्षों में उत्पन्न होने वाले संकट के प्रति कदम न उठाने पर आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि छोटे देश इसमें बड़ा योगदान नहीं दे सकते। इसके लिए बड़े देशों को आगे आना चाहिए।
विश्व में 80 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार
संयुक्त राष्ट्र संघ की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद ने बताया कि विश्व में वर्तमान में खराब होती भूमि के चलते करीब 80 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हैं। वहीं, दस वर्षों में करीब 50 फीसदी लोगों का इजाफा हो जाएगा। यदि 1500 करोड़ हेक्टेयर भूमि को उपजाऊ बनाया गया तो 20 करोड़ लोगों को खाना मिल सकेगा। इससे प्रति वर्ष 3000 करोड़ रुपये लोगों की कमाई बढ़ेगी और दो गीगा टन कार्बन डाई ऑक्साइड गैस को शोषित किया जा सकेगा।
पांच वर्ष में भारत में बढ़ी हरियाली
कॉप-14 के अध्यक्ष प्रकाश जावडेकर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में बंजर भूमि को हरियाली क्षेत्र में बदलने के लिए तेजी से काम हुए हैं। पांच वर्षों में हरियाली बढ़ाने के अनुपात में 24 फीसदी का इजाफा किया गया है, जो कि करीब 15 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र है। आने वाले वर्षों में लक्ष्य 33 फीसदी तक इसे बढ़ाना है।