{"_id":"68c86054d275c2244205b5f8","slug":"sensation-in-the-city-after-making-a-woman-unconscious-theft-in-the-house-na-news-c-227-1-sdn1001-144743-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में महिला को अचेत कर घर में चोरी, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में महिला को अचेत कर घर में चोरी, सनसनी
Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर इंदिरा नगर मोहल्ले में एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर घर में चोरी का मामला सामने आया है। जब तक लोग बदमाश को पकड़ते वह आंखों से ओझल हो गया। महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है वह बेहोश बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है महिला के होश में आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार इंदिरानगर निवासी सुशीला देवी अपने घर में अकेली थीं और भोजन पका रही थीं। तभी शाम करीब छह बजे दो अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आए। परिजन रुद्र नारायण ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे। बदमाशों ने पहले सुशीला देवी का मुंह दबाया। उन्होंने विरोध करते हुए हाथापाई की, तभी एक बदमाश ने उन्हें कुछ सुंघा दिया।
सुशीला देवी अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद बदमाशों ने आराम से घर की तलाशी ली और मूल्यवान सामान लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदिरानगर से सटे मोहल्लों अनूपनगर और पिठनी में लोग रात में चोरी की आशंका को लेकर गश्त लगाते हैं। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ भी की जाती है।
विज्ञापन
इसके बावजूद बदमाशों ने दिनदहाड़े शाम के समय घटना को अंजाम देकर सभी को चौंका दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एसएचओ सदर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद विस्तृत बयान लिया जाएगा।