फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Senior medical officer was beaten up, investigation started

प्रवर चिकित्सा अधिकारी से मारपीट, जांच शुरू

Fri, 30 Apr 2021 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Senior medical officer was beaten up, investigation started
तावडू। शहर के सरकारी अस्पताल में कोविड जांच की रिपोर्ट मांगने आए एक व्यक्ति द्वारा प्रवर चिकित्सा अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित प्रवर चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तावडू सीएचसी में कार्यरत प्रवर चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि अस्पताल में नगर के वार्ड नंबर-3 निवासी एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोविड जांच की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद उन्होंने उसे सरकार द्वारा निर्धारित फीस जमा करने को कहा। आरोप है कि सरकारी फीस जमा करने की बात से आरोपी गुस्सा में आ गया और वीडियो रिकॉर्डिंग बनाते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रवर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शोर मचाने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने उसे किसी तरह आरोपी से बचाया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, पुुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed