फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kamal Khan Dies: Senior Journalist Kamal Khan Passes Away Suffered From Cardiac Arrest

Kamal Khan Death News: वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Fri, 14 Jan 2022 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jan 2022 12:55 PM IST
सार

कमाल खान के निधन पर तमाम राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। पत्रकारिता जगत में इस खबर के बाद से ही शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Kamal Khan Dies: Senior Journalist Kamal Khan Passes Away Suffered From Cardiac Arrest
कमाल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


कमाल खान के निधन पर तमाम राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने कमाल खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कमाल खान के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन


मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल खान की अचानक ही निधन के खबर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी कमाल खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'पत्रकारिता की एक गंभीर आवाज बनकर उभरे कमाल खान जी का जाना… बेहद दुखद है! उनके सच की गहरी आवाज हमेशा बनी रहेगी… भावभीनी श्रद्धांजलि!'


आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी कमाल खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान जी का हार्ट अटैक से असमय निधन अत्यंत दुखद है। अपनी ईमानदार पत्रकारिता के योगदान के लिए वह सदैव याद किये जायेंगे। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं। कुदरत उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ।उन्हें विनम्र आदरांजलि।'



कमाल खान को पत्रकारिता में उनके बेहतरीन काम के लिए पत्रकारिता का सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरस्कार रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका था। इसके साथ ही भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से भी सम्मानित थे।

कमाल खान अपने रिपोर्टिंग करने के तरीके और विषयों की बारीक जानकारी को सरल शब्दों में पेश करने के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed