पहचान: 10 स्थानों पर बनेंगे ‘आई लव नोएडा’ के सेल्फी प्वाइंट, सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र के पास बना पहला प्वाइंट
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सभी दस वर्क सर्किल क्षेत्रों में ऐसे सेल्फी प्वाइंट बनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही शहर में दस अलग-अलग स्थानों पर ‘आई लव नोएडा’ लिखे सेल्फी प्वाइंट नजर आएंगे। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। पहला सेल्फी प्वाइंट सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र के पास लगा दिया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सभी दस वर्क सर्किल क्षेत्रों में ऐसे सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। रंगबिरंगी लाइट वाले यह सेल्फी प्वाइंट न केवल आकर्षक होंगे, बल्कि नोएडा के लोगों के मन में इससे शहर के प्रति अपनेपन की भावना भी आएगी।
एक और पिंक वेंडिंग जोन तैयार
महिलाओं के लिए प्राधिकरण शहर में अलग-अलग दस स्थानों पर पिंक वेंडिंग जोन बना रहा है। सेक्टर-62 में पहला जोन तैयार हो चुका है। अब सेक्टर-125 में दूसरा जोन तैयार किया जा रहा है। बाकी आठ अन्य स्थानों पर भी पिंक वेंडिंग जोन जल्द तैयार होगे। प्राधिकरण अधिकारियों की माने तो दस जोन तैयार होने के बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुभारंभ किया जाएगा। यहां सिर्फ महिलाओं को ही कियोस्क आवंटित किए जाएंगे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से इनका निर्माण किया जा रहा है।