फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Self-defense techniques taught to girl students in PG College

Noida News: पीजी कॉलेज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Thu, 13 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques taught to girl students in PG College
12जेएनडी07: राजकीय पीजी कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए। संवाद - फोटो : नारखी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी। स्रोतः पुलिस
जींद। राजकीय महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को छात्राओं को दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण दिया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रेम पूनम ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। इससे आत्मविश्वास की भावना को प्रबल होती है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट धारक सिमरन ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को कराटे की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान दी। सिमरन ने छात्राओं को पंच, ओपन हैंड पंच, फ्रंट किक, ब्लॉक ऑफ ओपन हैंड पंचेज की तकनीक का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को बताया कि शरीर के कमजोर हिस्सों को हमले से कैसे बचाया जाए और आत्मरक्षा के लिए विरोधी पर प्रभावी हमला कैसे किया जा सकता है। छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के गुरों को सीखा।
उपप्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को न केवल आत्मरक्षा के गुण सिखाता है, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और सम्मान जैसे जीवन मूल्यों को भी मजबूत करता है।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रेम पूनम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार है। आत्मरक्षा के विशेष प्रशिक्षण से प्रत्येक छात्रा को सशक्त बनाया जा सकता है ताकि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed