फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider said I am still waiting for clean chit After film audition

Seema First Audition: ऑडिशन के बाद बोली सीमा, पहले मिले क्लीनचिट, फिर करूंगी फिल्मों में काम

Wed, 02 Aug 2023 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 10:43 PM IST
सार

फिल्म के ओडिशन के बाद सीमा हैदर ने कहा कि अभी मुझे क्लीनचिट का इंतजार है। वहीं रबूपुरा में एनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम ने सचिन और सीमा से मुलाकात की।

विज्ञापन
Seema Haider said I am still waiting for clean chit After film audition
सीमा सचिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की बदहाली के दिन अब बदलने वाले हैं। सीमा हैदर को फिल्म में काम मिल गया है। रबूपुरा में एनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम पहुंची। जहां फिल्म डायरेक्ट जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया। ऑडिशन देने के बाद सीमा ने भी अपने फिल्म में काम करने से पहले कहा कि अभी मुझे क्लीनचिट का इंतजार है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ऑडिशन देने के बाद सीमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अभी मुझे क्लीनचिट का इंतजार है। जैसे ही क्लीनचिट मिलेगी, वैसे ही फिल्म में काम करूंगी। सीमा हैदर कन्हैया टेलर मर्डर स्टोरी में भारत की तरफ से रॉ की एजेंट का किरदार निभांएगी। मेरठ के जानी गांव निवासी अमित जानी मंगलवार को सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन से मिलने रघुपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूरे परिवार से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सचिन को एक लाख की नौकरी का ऑफर
वहीं दूसरी तरफ सचिन और सीमा को गुजरात की एक कंपनी ने नौकरी देने की पेशकश की है। सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपये की नौकरी का ऑफर आया है। सचिन के घर पहुंचे पत्र में लिखा था कि कभी भी आकर आप हमारी कंपनी ज्वाइन कर सकते हैं। लेटर में लिखा था कि नौकरी के अलावा हर संभव मदद की जाएगी। 

सीमा सचिन को मिला था फिल्म में काम करने का प्रस्ताव
सचिन और सीमा के परिजन आर्थिक संकट का हवाला देकर काम करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने दोनों को कन्हैया लाल दर्जी की हत्या पर बन रही फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया है। अमित ने शुरूआत में सीमा के भारत आने का विरोध किया। लेकिन अब उनके परिवार की माली हालत को देखते फिल्म में काम के बदले लाखों रुपये देने का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed