{"_id":"69cfb467cfad6d13ed0900b9","slug":"seema-haider-named-her-sixth-child-bharat-in-hindu-tradition-at-rabupura-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा छठी बार बनी मां: बेटे का नाम हिंदू रीति से रखा ‘भारत’; ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार ने किया कुआं पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा छठी बार बनी मां: बेटे का नाम हिंदू रीति से रखा ‘भारत’; ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार ने किया कुआं पूजन
Fri, 03 Apr 2026 06:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:07 PM IST
सार
नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। रबूपुरा स्थित घर पर हिंदू रीति-रिवाज से नामकरण संस्कार हुआ, जहां उन्होंने और सचिन मीणा ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘भारत’ रखा।
विज्ञापन
बेटे का नाम हिंदू रीति से रखा भारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने छठी बार बेटे को जन्म दिया था। अब बृहस्पतिवार को रबूपुरा स्थित उनके आवास पर हिंदू रीति रिवाज से नामकरण संस्कार आयोजित किया गया। सीमा और सचिन ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘भारत’ रखा।
विज्ञापन
नामकरण संस्कार से पहले सीमा और परिवार की महिलाएं ढोल नगाड़े के साथ कुआं पूजन के लिए गईं। इस दौरान सीमा सहित परिवार की महिलाएं रास्ते में ढोल की धुन पर खूब थिरकीं। परिवार की महिलाएं रिति रिवाज के साथ पास ही स्थित मंदिर के निकट कुआं पूजन के लिए गईं। महिलाओं ने कुएं का पूजन किया और नवजात भारत के कुशलक्षेम के लिए मन्नत भी मांगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और उन्हें हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि हिंदू परंपरा में बेटे के जन्म के बाद नामकरण संस्कार किया जाता है। यह दूसरा कुआं पूजन है। इससे पहले बेटी मीरा के जन्म के समय भी यह संस्कार कराया गया था।
विज्ञापन
भारत को करती हैं पसंद इसलिए भारत रखा नाम
सीमा ने बताया कि जब पंडित ने नाम का पहला अक्षर ‘भ’ बताया तो उन्होंने और उनके पति सचिन मीणा ने मिलकर बेटे का नाम भारत रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत का समर्थन करना अच्छा लगता है और हर मैच में वह भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करती हैं। जब भारत जीतता है तो पूरे परिवार के साथ जश्न मनाती हैं। वह अब वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहतीं। भारत में ही रहना चाहती हैं।
सीमा नेपाल के रास्ते से पहुंची थी भारत
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर वर्ष 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनकी मुलाकात सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम पबजी बैटल ग्राउंड खेलते समय हुई थी। बाद में दोनों ने 2023 में काठमांडू के एक मंदिर में शादी करने का दावा किया। सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं, जबकि सचिन से मिलने के बाद वह दो और बच्चों की मां बन चुकी हैं। कई मौकों पर वह कह चुकी हैं कि अब भारत ही उनका घर है और वह यहीं रहना चाहती हैं।