फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider and Sachin's problems will increase, police put sections in the case

Noida News: सीमा हैदर और सचिन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस ने केस में बढ़ाईं धाराए

Tue, 15 Aug 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Seema Haider and Sachin's problems will increase, police put sections in the case
सीमा हैदर और सचिन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस ने केस में बढ़ाईं धाराएं
विज्ञापन

- सचिन और पिता नेत्रपाल को शत्रु देश के नागरिकों को छिपाने का बनाया आरोपी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा / जेवर। सीमा हैदर, सचिन मीणा और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने लंबी जांच के बाद केस में धाराएं बढ़ा दी हैं। सचिन और पिता नेत्रपाल को शत्रु देश के नागरिक को छुपाने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस में आईपीसी की धारा-212 और विदेशी अधिनियम की धारा 14-ए बढ़ा दी है। आने वाले समय में सीमा हैदर, सचिन और नेत्रपाल की जमानत रद्द भी हो सकती है।
पुलिस ने इसी चार जुलाई को सीमा हैदर, सचिन व उसके पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब विदेशी अधिनियम की धारा-14 और 120 के अंतर्गत कार्रवाई की थी। मामले में सात साल से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण न्यायालय ने इन धाराओं में जमानत दे दी थी। उस दौरान रबूपुरा पुलिस ने ही कार्रवाई की थी। बाद में मामले की जांच जेवर कोतवाली प्रभारी को दी गई थी। अब जेवर पुलिस ने जांच के बाद इस केस में धाराएं बढ़ा दी हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी धाराएं बढ़ाने की पुष्टि नहीं की गई है। सीमा सचिन को जमानत दिलाने वाले अधिवक्ता ने भी अभी धाराएं बढ़ने की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सीमा का फिल्म में काम से इन्कार
रबूपुरा (संवाद)। सीमा हैदर ने उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बनाई जा रही फिल्म में क्लीन चिट मिलने पर काम की करने की बात कही थी। रविवार को वकील एपी सिंह की मौजूदगी में सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। सीमा ने कहा कि अमित जानी धोखे से उनके वकील का नाम लेकर आए थे। लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए कोई हस्ताक्षर आदि नहीं किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लप्पू सा सचिन कहने वाली महिला को भेजेंगे नोटिस
सीमा के वकील एपी सिंह ने लप्पू सा सचिन कहने वाली महिला किसान नेता मिथलेश को भी कानूनी नोटिस भेजने की बात कही है। वहीं सीमा और उसके बच्चों का उनके वकील की मौजूदगी में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा और उसके बच्चे हिंदुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed