फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   seema haider and Sachin Former military officer says necessary to investigate monitor Seema past activities

सीमा-सचिन की लव स्टोरी: क्या है पाकिस्तानी महिला का सच? सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है पूर्व गतिविधियों की जांच

Tue, 18 Jul 2023 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jul 2023 12:01 PM IST
सार

सीमा हैदर की बोलचाल और गतिविधियां संशय पैदा करती हैं। पूर्व सैन्य अफसर ने कहा कि वेस्ट यूपी पहले से संवेदनशील है। यहां अन्य आईएसआई एजेंट के सक्रिय होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। जो एक दूसरे की मदद कर यहां से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
seema haider and Sachin Former military officer says necessary to investigate monitor Seema past activities
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबजी पार्टनर सचिन के प्यार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर पर जासूसी का शक जाहिर किया जा रहा है। एटीएस भी इसी आशंका से सीमा हैदर, सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर देश के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा कि हनीट्रैप में फंसाकर जासूसी के कई मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीमा हैदर की जांच पूरी होने तक जासूसी की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रबूपुरा देश की राजधानी के पास ही नहीं, बल्कि निर्माणाधीन नोएडा एयरपोर्ट, कई पैरामिलिट्री शिविर और एयरफोर्स स्टेशन के करीब है और ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक उसकी निगरानी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा कि जेवर में देश का सबसे बड़ा और आधुनिक एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। अगले साल यहां से पहली उड़ान शुरू होनी है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते में देश के कई ऐतिहासिक स्थल हैं। 



ऐसे में जासूस देश की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकता है। इनकी लोकेशन, फोटो आदि भी भेज सकता है। ऐसे में जब तक सीमा हैदर को देश की सुरक्षा एजेंसियां क्लीन चिट नहीं देतीं। उसकी निगरानी भी जरूरी है।

वेस्ट यूपी संवदेनशील, सौहार्द बिगाड़ना भी हो सकती है साजिश
सीमा हैदर की बोलचाल और गतिविधियां संशय पैदा करती हैं। वेस्ट यूपी पहले से संवेदनशील है। यहां अन्य आईएसआई एजेंट के सक्रिय होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। जो एक दूसरे की मदद कर यहां से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं। यहां द्वेष फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भी साजिश हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से सीमा की गहन जांच और जांच पूरी होने तक निगरानी जरूरी है।- शशि वैद्य, कर्नल (सेवानिवृत्त)
 

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाना जरूरी
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की तह जाएंगी। देश की राजधानी व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के करीब रहने के कारण सीमा हैदर की जांच पूरी होने तक निगरानी जरूरी है। जिस तरीके से वह नेपाल से देश की सीमा में प्रवेश कर आई है, उस तरह से कोई और नहीं आए इस पर रोक लगाना जरूरी है। इसके लिए सुरक्षा बढ़ानी होगी। - सुशील वोहरा, कर्नल (सेवानिवृत्त)

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। 

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। 

सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया था। न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था। सीमा हैदर और सचिन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर वकील उनके प्यार, चार बच्चों और सीमा की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed