{"_id":"68bf23180f83c3d5e406aba4","slug":"seeing-the-bulldozer-the-shopkeepers-themselves-removed-the-encroachment-na-news-c-102-1-stp1003-139901-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुलडोजर देखकर दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुलडोजर देखकर दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण
Tue, 09 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
मानपुर (सीतापुर)। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर सरैंया सानी चौराहे पर दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को लोक निर्माण विभाग की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। यह देख दुकानदारों ने आनन-फानन अतिक्रमण खुद ही हटा लिए।
चौराहे से सरैया गांव जाने वाले मार्ग के दोनों ओर लोगों ने दुकानें लगा रखी थीं। इसकी वजह से गांव की ओर से आने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग पर मोड़ने में दिक्कत होती थी। इसके कारण अक्सर हादसे हो जाते थे। इसकी शिकायत पर पीडब्ल्यूडी की टीम सोमवार को बुलडोजर लेकर चौराहे पर पहुंची। यह देखकर दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अवर अभियंता दिवाकर नाथ गौतम ने बताया कि सरैया गांव की तरफ जाने वाला मोड़ ब्लैक स्पॉट घोषित था। इसके दोनों तरफ लोगों ने दुकानें रख ली थीं। कई बार अतिक्रमण हटाने को कहा गया, लेकिन दुकानदारों ने अनसुनी कर दी। बुलडोजर देखकर दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया।