Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security affected at Amrapali Zodiac due to guards' strike

Noida News: आम्रपाली जोडिएक में गार्डों की हड़ताल से सुरक्षा प्रभावित

Tue, 17 Nov 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Security affected at Amrapali Zodiac due to guards' strike
नोएडा सेक्टर 120 आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा को छोड़कर सोसाइटी के बाह
सैलरी के लिए आम्रपाली जोडिएक के सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

- समय पर वेतन और पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज गार्डों ने गेट नंबर-2 पर दिया धरना, श्रम कार्यालय भी पहुंचे
फोटो है-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में मंगलवार को वेतन की समस्या को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने कामकाज बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। सभी गार्डों के एक साथ ड्यूटी छोड़ने से सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई। नाराज गार्ड सुबह गेट नंबर-2 पर धरने पर बैठ गए। दोपहर करीब तीन बजे 25 से 30 गार्ड अपनी मांगों को लेकर श्रम कार्यालय भी पहुंचे। हालांकि, एओए अध्यक्ष के अनुसार शाम तक गार्ड काम पर लौट आए।
हड़ताल पर बैठे गार्डों का आरोप था कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे उनके सामने परिवार का खर्च चलाने और आर्थिक जरूरतें पूरी करने में परेशानी आ रही है। गार्डों ने कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिलेगा, वे ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेंगे। सभी सुरक्षाकर्मियों के काम बंद करने से मुख्य गेट और टावरों की सुरक्षा को लेकर निवासियों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

दो किश्तों में मिलता है वेतन, भुगतान भी अधूरा-
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि गार्डों को हर महीने समय पर वेतन नहीं मिलता। कई बार भुगतान दो किश्तों में किया जाता है। उनका दावा है कि अक्तूबर महीने के वेतन का केवल 25 प्रतिशत भुगतान हुआ है। गार्डों ने समय पर पूरा वेतन देने की मांग की है। मंगलवार सुबह सभी गार्ड गेट नंबर-2 पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को ड्यूटी पर लौटे गार्ड-
आम्रपाली जोडिएक के एओए अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि सुबह से गार्ड हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन शाम होते-होते वे ड्यूटी पर वापस लौट गए। गार्डों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान कर दिया गया है।

नोएडा सेक्टर 120 आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा को छोड़कर सोसाइटी के बाह

नोएडा सेक्टर 120 आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा को छोड़कर सोसाइटी के बाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed