फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sectors submerged in light rain; waterlogging adds to woes.

Noida News: हल्की बारिश में डूबे सेक्टर, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

Tue, 04 Aug 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sectors submerged in light rain; waterlogging adds to woes.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-3 में बारिश के बाद जलभराव। स्रोत निवासी
- गामा-2 और डेल्टा-3 की सड़कों पर भरा पानी, लोगों ने उठाए जल निकासी व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सेक्टर गामा-2 और डेल्टा-3 में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी घंटों तक पानी जमा रहा। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का खतरा बना रहा, जबकि चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। पैदल चलने वालों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। लंबे समय तक पानी भरे रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है, जिससे डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि मानसून के दौरान जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टरों में हर वर्ष जलभराव की समस्या सामने आती है। यदि नालों और ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई और रखरखाव किया जाए तो बारिश के दौरान होने वाली इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed