फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sectors groaning under the weight of vehicles; neighbors clashing over parking space.

Noida News: गाड़ियों के बोझ तले दबे सेक्टर, पार्किंग के लिए आपस में ही भिड़ रहे पड़ोसी

Sat, 04 Jul 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Sectors groaning under the weight of vehicles; neighbors clashing over parking space.
नोएडा। सेक्टर 52 अरावली अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर हुई लाइनिंग। संवाद
संशोधित
विज्ञापन

फोटो-----

गाड़ियों के बोझ तले दबे सेक्टर, पार्किंग के लिए आपस में ही भिड़ रहे पड़ोसी
-सेक्टरों में बढ़ रही पार्किंग की समस्या, आपसी विवादों को सुलझाना आरडब्ल्यूए के लिए बना सिरदर्द

माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। शहर में तेजी से बढ़ती आबादी के आगे सेक्टर अब छोटे पड़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जो जगह वाहन पार्क करने के लिए है, वहां लोग अपने जनरेटर रख रहे हैं। बागवानी कर रहे हैं। ऐेस में रोजाना वाहन पार्क करने की समस्या बढ़ती जा रही है।

सेक्टर 36 समेत विभिन्न आरडब्ल्यूए के पास हर हफ्ते पार्किंग विवाद की कई शिकायतें आ रही हैं। पड़ोसियों के बीच जगह को लेकर अक्सर तीखी नोक-झोंक होती है, जो कभी-कभी बड़े झगड़ों का रूप ले लेती है। इन आपसी विवादों को सुलझाना आरडब्ल्यूए के लिए एक सिरदर्द बन चुका है।
विज्ञापन

न केवल निवासियों के अपने वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत आ रही है, बल्कि घरों में आने वाले रिश्तेदारों या मेहमानों के वाहनों के लिए जगह ढूंढना एक बड़ी चुनौती बन गया है। यह समस्या किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि नोएडा के अधिकांश प्रमुख सेक्टरों (जैसे 27, 29, 12-22, 11, 56, 41, 52, 34, 82) और अपार्टमेंट्स में स्थिति लगभग एक जैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 27 की पार्किंग को बना लिया कार्यालय
आरडब्ल्यूए का कहना है कि सेक्टर-27 में पार्किंग की सुविधा बनाई गई है। उसी पार्किंग में बिल्डर की ओर से वाहन पार्क किए जाते हैं। उसी पार्किंग के ऊपर अस्थायी रूप से दिनभर डीलिंग होती है। ऐसे में अन्य लोगों को पार्किंग का स्थान नहीं मिल पाता है और बाहरी लोगों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है।
पुराने सेक्टरों की रोड कम चौड़ी, बनाए जाएं पार्किंग स्थल
कई पुराने सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने बताया, उनके सेक्टर पुराने हैं। तब पार्किंग का कोई विषय ही नहीं रहता था, इसी कारण छोटी रोड बनती थी, लेकिन अब बढ़ती आबादी के साथ अक्सर पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ गया है। ऐसे में मांग है कि सेक्टर में पड़े खाली प्लाट में भूमिगत पार्किंग बनें, ताकि अधिकतर वाहन वहीं खड़े हो सकें।

पार्किंग विवाद कम करने के लिए खिंचवाईं लाइनें
सेक्टर-52 अरावली अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव ने बढ़ते पार्किंग विवाद को कम करने के लिए एक समाधान निकाला है। उन्होंने इसके लिए स्टीकर की व्यवस्था के साथ साथ पार्किंग के लिए लाइनें खिंचवाकर जगह सीमित कराई, ताकि लाइन पर ही वाहन खड़े हों। सेक्टर-100 निवासी फोनरवा के कोषाध्यक्ष ने बताया, एमआईजी में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। आरडब्ल्यूए अपने स्तर पर वाहनों को रोड साइट पटरी पर नंबरिंग कराई, लाइनिंग कराकर जगह दी। साथ ही गेस्ट पार्किंग भी तैयार कराई, ताकि पार्किंग विवाद कम हो।
लोगों ने अपने घरों के आगे बागवानी बना ली है, वहां वाहन के पार्क करने की जगह है। -सुनील अरोड़ा, सेक्टर-36
बागवानी के साथ साथ लोगों ने जनरेटर भी रख लिया है, अब गाड़ी रोड घेरकर खड़ी होती हैं। -प्रवेश शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-47
हमारे यहां बनी पार्किंग का दुरुपयोग हो रहा है, एक ही व्यक्ति ने अधिकतर पार्किंग घेर रखी है। -कन्हैया लाल अवाना, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 27
पुराने सेक्टरों की रोड पहले से छोटी रही है, खाली प्लॉट में पार्किंग स्थल बना दें, तो राहत मिले। -संजय मावी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 56
पार्किंग विवाद कम करने के लिए लाइनिंग कराई है, ताकि उन्हीं लाइनों में वाहन पार्क हों। -ओपी यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, अरावली अपार्टमेंट, सेक्टर 52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article