{"_id":"601990488ebc3e34037e93d9","slug":"sector-71-underpass-work-stoped-noida-news-noi563393230","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-71 अंडरपास के आधे हिस्से का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-71 अंडरपास के आधे हिस्से का काम रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-71 अंडरपास के आधे हिस्से का काम रुका
नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास के आधे हिस्से का काम रुक गया है। ब्लू लाइन मेट्रो का एक पिलर परियोजना में आ रहा है। अब मेट्रो की ओर से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा। हालांकि, बाकी हिस्से में काम चल रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-61 की ओर ब्लू लाइन मेट्रो के रास्ते का एक पिलर सेक्टर-71 अंडरपास के सेंट्रल वर्ज पर आ रहा है। यहां खुदाई का काम चल रहा था, लेकिन मेट्रो प्रबंधन ने काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की ओर से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
दरअसल, सुरक्षा को ध्यान में रख काम रुकवाया गया है। करीब 15 दिन तक काम प्रभावित रह सकता है। प्राधिकरण की ओर से मेट्रो प्रबंधन को पत्र लिखा गया है। बैठक भी हो चुकी है, लेकिन क्लीयरेंस नहीं मिलने से काम बंद है। इस वजह से सेक्टर-71 अंडरपास का ओवरऑल काम भी प्रभावित हो रहा है। इसकी गति धीमी पड़ी है।