फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-51 and 52 metro stations will be connected to Skywalk in a year

एक साल में स्काईवॉक से जुड़ जाएंगे सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन

Fri, 29 Apr 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sector-51 and 52 metro stations will be connected to Skywalk in a year
नोएडा। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को एक्वा लाइन के सेक्टर- 52 मेट्रो से जोड़ने के लिए स्काईवॉक का काम अगले एक साल में पूरा हो जाएगा। इससे दोनों लाइन से से इंटरचेंज करने वाले यात्रियोें को बड़ी सहूलियत मिलेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की 31वीं बोर्ड बैठक में इस प्रोजेक्ट पर चर्चा के बाद अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बैठक में एनएमआरसी के आलाधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़ेे। बोर्ड बैठक में बजट पेश किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि सेक्टर-51 और सेक्टर-52 के बीच स्काईवॅाक बन जाने से दोनों कॉरिडोर के यात्रियों को एक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका काम नोएडा प्राधिकरण करेगा। इस काम को एक साल के भीतर पूरा कराने की योजना बनी है। इसके रास्ते में आइकिया का मॉल भी बनने वाला है। स्काईवॉक ऐसे बनाया जाएगा कि मेट्रो स्टेशन पर उतरने वाले यात्री दूसरे मेट्रो स्टेशन तक आसानी जा सकें। आइकिया मॉल की परियोजना 2027 तक पूरी होगी।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के निर्माण पर भी चर्चा हुई।
बैठक में एनएमआरसी के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का 287.62 करोड़ का बजट पेश किया, जिसका अनुमोदन किया गया। इस बजट के माध्यम से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के शुरूआती काम के अलावा एक्वा लाइन के ऑपरेशनल खर्चे शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो के निर्माण पर भी चर्चा की गई। इसके पहले चरण के तहत सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 तक पांच स्टेशनों के साथ मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। बोर्ड को ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के अब तक केंद्र सरकार के मंत्रालय से संस्तुति नहीं होने की बात बताई गई। बोर्ड ने विचार विमर्श के बाद कहा कि इसकी संस्तुति मई तक करा ली जाए ताकि मेट्रो का काम शुरू हो पाए। इसके चलने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कामरान रिजवी ने किया। बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी, निदेशक श्याम सुंदर दुबे, निदेश जयदीप, आईआईडीपी गोयूपी की सचिव नीना शर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अदिति सिंह और एनएमआरसी के ईडी और नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed