फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector 3 and 16A car parking started from next month

सेक्टर-3 और 16ए की पार्किंग अगले माह से होगी शुरू

Fri, 21 Aug 2020 03:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Sector 3 and 16A car parking started from next month
सेक्टर-3 और 16ए की पार्किंग अगले माह से होगी शुरू
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर-3 में 565 और 16ए में 1292 वाहनों की पार्किंग को सितंबर तक खोलने के निर्देश दिए है। जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेेंज का काम अक्तूबर तक पूरे कर संचालन शुरू कराने को कहा है। वहीं, सेक्टर-94 में नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसका दूसरी बार टेंडर होगा। पहली बार में केवल एक ही एजेंसी आई है। इसके अलावा पर्थला फ्लाईओवर के लिए जिन एजेंसियों ने टेंडर डाला है, उनके दस्तावेज की जांच हो रही है। गोल्फ कोर्स के निर्माण के लिए 7 एजेंसियों ने टेंडर डाला है और चयन होना बाकी है। इसके सदस्य बनाने को लेकर भी सितंबर के पहले सप्ताह में कार्यवाही शुरू करा दी जाएगी। वहीं, सभी वर्क सर्किलों को टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक टेंडरों का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक नए नहीं निकाले जाएंगे। स्टार्टअप हब के लिए एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
डीएनडी के सौंदर्यीकरण के लिए निकला टेंडर
डीएनडी गेट के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर निकाला गया है। वहीं, सेक्टर-62 गेट के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। सेक्टर-123 गेट व सेक्टर-94 वेटलैंड के विकास और सौंदर्यीकरण के एस्टीमेट को कम किया जा रहा है। वहीं, सेक्टर-18 को व्हीकल फ्री जोन बनाने के लिए अलग-अलग चरणों में काम किया जाएगा। पहले चरण में सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के सामने सावित्री मार्केट को व्हीकल फ्री किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-18 में 200 दर्शक क्षमता वाला एम्फीथियेटर बनाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

18.19 प्रतिशत तक पाइलिंग का काम पूरा
चिल्ला एलिवेटेड रोड के पाइलिंग का काम 18.19 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसका काम दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, सेक्टर-96 में निर्माणाधीन कार्यालय भवन को अप्रैल 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सेक्टर-161 और 162 के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यहां भूमि अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन से तालमेल बैठाकर काम बढ़ाने के निर्देश हैं। इसके अलावा सेक्टर-145, 151, 155, 156, 157, 163 और 166 सेक्टरों में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरआरआई के साथ करार होगा निरस्त
नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों का अध्ययन कर एक रिपोर्ट सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीआरआरआई) से मांगी गई थी। संस्था को बतौर कंसलटेंट काम सौंपा गया था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। लिहाजा सीईओ ने संस्था के साथ करार खत्म कर दूसरी संस्था से काम करने को कहा हैं। वहीं, मेट्रो स्टेशनोें पर साइकिल स्टैंड बनाने के लिए निकले टेंडर में सात एजेंसियां आई हैं। चयन का काम चल रहा है।

26 तक एसटीपी का काम शुरू कराने के निर्देश
सेक्टर-168 और 123 में 100 और 80 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होना है। इसका टेंडर स्वीकृत कराकर 26 अगस्त तक काम शुरू करने को कहा गया। वहीं, सोलर पावर प्लांट के लिए दोबारा टेंडर निकाला जा रहा है। परियोजना में एक भी आवेदक नहीं आया। साथ ही सेक्टर-91 व 15ए में लाइट एंड साउंड लेजर शो परियोजना का काम चल रहा है। सेक्टर-91 का काम 31 अगस्त और 15ए का काम 10 अक्तूबर तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। फाउंटेन और रंगबिरंगी लाइटों की भी समीक्षा की गई। 31 अगस्त तक सभी एलईडी लाइटों को लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed