{"_id":"61b4cd1dd08d6e45a015017e","slug":"sector-18-market-will-be-decorated-on-the-lines-of-connaught-place-noida-news-noi620769646","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाट प्लेस की तर्ज पर सजेगा सेक्टर-18 बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाट प्लेस की तर्ज पर सजेगा सेक्टर-18 बाजार
विज्ञापन
नोएडा। शहर का शो विंडो कहे जाने वाले सेक्टर-18 बाजार को अब कनाट प्लेस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। आने वाले दिनों में यहां रंगबिरंगी लाइटें, जगह-जगह फव्वारे और खुशबूदार फूलों के गमले दिखेंगे। स्वच्छता के साथ ही तारों को भूमिगत कर सार्वजनिक सुविधाओं पर भी यहां विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा बेतरतीब तरीके से बैठे वेंडरों को भी हटाकर उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा।
प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि सेक्टर-18 बाजार को नोएडा का मिनी कनाट प्लेस भी कहा जाता है। ऐसे में इसका रखरखाव भी उसी तरह से किया जाएगा। बाजार के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यहां 200 से ज्यादा फूलों के गमले लगाए जा चुके हैं, जो काम पहले से किए गए हैं, उनका भी रखरखाव ठीक से हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, जो भी वेंडर जगह-जगह बैठे हैं उन्हें सिर्फ वंडर जोन में ही बैठाया जाए। इसके अलावा बाजार में बने पुराने सार्वजनिक शौचालय को दोबारा से दुरुस्त कराया जाएगा।
वहीं, सेक्टर-18 एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि हाल ही में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने यहां निरीक्षण किया था। इस दौरान उनसे बाजार के सौंदर्यीकरण पर काफी बात हुई थी। शीघ्र ही मार्केट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रितु माहेश्वरी से मिलकर बाजार में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाने, प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने आदि के संबंध में प्रस्ताव देगा।
विज्ञापन
बाजार में ये होंगे बदलाव
- कुछ और जगहों पर बनेंगे शौचालय।
- गड्ढों को जल्द भरवाकर सड़कें दुरुस्त होंगी।
- जहां-जहां नालियों पर जाल नहीं है उन्हें लगाया जाएगा।
- तिकोना पार्क के चारों तरफ हो रही गंदगी को साफ कराया जाएगा।
- अस्थायी खंभों को हटाने की कवायद की जाएगी।
- जगह-जगह एलईडी लाइट लगेंगी।
न्यूयॉक के टाइम्स स्क्वायर जैसा दिखेगा नजारा
नामचीन ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम, बैंक, होटल, रेस्तरां, मॉल आदि से भरपूर सेक्टर-18 का बाजार जल्द ही नए रूप में दिखेगा। प्राधिकरण ने यहां अटकी पड़ी न्यूयॉर्क की तर्ज पर नोएडा टाइम्स स्क्वायर की योजना को परवान चढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के माध्यम से इस योजना का काम नए साल में शुरू हो सकता है। बाजार में पार्किंग के पास ओपन थियेटर को प्राधिकरण पहले ही तैयार करा चुका है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि 6500 वर्ग फीट जमीन पर बनने वाला यह टाइम्स स्क्वायर पूरी तरह से बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर नीति पर बनेगा यानी प्राधिकरण को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। जिस कंपनी को इसे बनाने का ठेका दिया जाएगा, वही इसके निर्माण में पैसा लगाएगी। बदले में उस कंपनी को यहां विज्ञापन लगाने का अधिकार दिया जाएगा।