फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-150 societies await amenities... dilapidated roads increase risk of accidents.

Noida News: सुविधाओं के इंतजार में सेक्टर-150 की सोसाइटियां... बदहाल सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा- संशोधित

Sun, 30 Aug 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Sector-150 societies await amenities... dilapidated roads increase risk of accidents.
नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी
फोटो
विज्ञापन


सुविधाओं के इंतजार में सेक्टर-150 की सोसाइटियां... बदहाल सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा
-युवराज की मौत के बाद अधिकारियों ने किए थे वादे
- न सड़क बन पाई, किसको जाकर करें शिकायत- निवासी

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-150 में सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क मरम्मत के लिए कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ है। कई स्थानों पर नालियों के ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई जगह स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात में आवाजाही असुरक्षित हो जाती है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या स्थिति को और गंभीर बना देती है। इसी सेक्टर में डूबने से इंजिनियर युवराज की मौत हो गई थी, जिसके बाद कई नेता अधिकारी यहां पहुंचे थे और बड़े-बड़े वादे किए गए थे। हालांकि स्थिति आज भी कुछ खास नहीं बदली है।

निवासियों के मुताबिक सड़क मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द काम शुरू होगा, लेकिन अभी तक सड़क पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। -नमन निझावन, निवासी टाटा यूरेका पार्क सासाइटी

कोट--फोटो
जहां युवराज की मौत हुई थी उस गढ्ढे में भी लगातार पानी भर रहा है। हादसे का खतरा बना हुआ है। -रूपेंद्र, एटीएस होम क्राफ्ट पीस हाइड वेस्स निवासी

कोट--फोटो
बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है। वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। -समीर सैनी, एल्डिको लाइव बॉय द ग्रिन्स सोसाइटी निवासी

नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी

नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी

नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी

नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी

नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी

नोएडा सेक्टर 150 में भर रहा है सीवेज का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed