{"_id":"6af8605dc2a5c1ed6c0454bd","slug":"sector-117-rwa-alleges-plotting-on-park-land-noida-news-c-1-noi1095-4933235-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए का आरोप, पार्क की जमीन पर प्लॉट नियोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए का आरोप, पार्क की जमीन पर प्लॉट नियोजन
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 की आरडब्ल्यूए ने पार्क की आरक्षित जमीन पर प्लॉट के नियोजन का गंभीर आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के एसीईओ पुष्पराज सिंह को पत्र सौंपा है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरडब्ल्यूए का दावा है कि मूल नक्शे में पार्क के रूप में चिह्नित जगह पर तीन प्लॉट निकाले गए हैं।
इस बदलाव को लेकर कोई पूर्व सूचना जारी नहीं हुई। निवासियों से कोई आपत्ति या सुझाव भी नहीं लिए गए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि यह जमीन सेक्टर के मूल लेआउट प्लान में पार्क और ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित है। वर्ष 2017 के मानचित्र में भी इसका उल्लेख है। प्राधिकरण ने वर्ष 2022-23 में इसी जमीन पर पार्क तैयार कराया था। इसमें फुटपाथ, बाउंड्रीवॉल, लोहे की जाली, गेट और हरियाली विकसित की गई थी। यह सेक्टर के पांच फीसदी आबादी क्षेत्र में एकमात्र विकसित पार्क है।
आरडब्ल्यूए के अनुसार, एसीईओ ने एसडीओ स्तर के अधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। आरडब्ल्यूए ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक तीनों भूखंडों के नियोजन और आवंटन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने पार्क को यथावत सुरक्षित रखने की भी अपील की है।