{"_id":"65f89b3a15892fb25e02b124","slug":"section-27a-of-ndps-act-a-cause-of-trouble-for-elvish-grnoida-news-c-1-gnd1002-1519742-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनडीपीएस एक्ट की धारा 27ए एल्विश के लिए परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनडीपीएस एक्ट की धारा 27ए एल्विश के लिए परेशानी का सबब
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट की धारा-27ए बनी एल्विश की परेशानी का सबब
- शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर लगी थी धारा
सुशांत समदर्शी
नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल भेजे गए एल्विश यादव को जमानत दिलाने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के वकील जुटे हैं। एल्विश के वकीलों की टीम सोमवार को नोएडा आई और लुक्सर जेल भी गई थी। हालांकि एनडीपीएस एक्ट की धारा-27ए एल्विश के लिए परेशानी का सबब बन गई है। एक्ट की धारा-27ए की वजह से फिल्मस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।
तीन नवंबर 2023 को जब पीएफए की तरफ से एल्विश समेत अन्य पर जब मुकदमा दर्ज किया गया था तब वन्य जीव अधिनियम और आईपीसी की धारा 120बी एफआईआर में थी। सांपों के जहर सप्लाई करने व विष का कारोबार करने के आरोप में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई है। इनमें एनडीपीएस 8/20/27/ 27ए/29/30/32 शामिल है। इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर एल्विश को 20 साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ इस जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील पीयूष भारद्वाज के मुताबिक एनडीपीएस की धारा 27-ए एल्विश को सबसे अधिक परेशान कर सकती है। एनडीपीएस एक्ट लगने के बाद उसे जेल भेजना पुलिस के लिए आसान हो गया।
विज्ञापन
क्या है एनडीपीएस एक्ट
नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 को आमतौर पर एनडीपीएस एक्ट के रूप में जाना जाता है। इसके तहत नशीली दवाइयों या पदार्थ के उत्पादन, विनिर्माण, खेती, कब्जा, ब्रिकी, खरीद या सेवन करने पर यह एक्ट लगाया जाता है।
कोर्ट में 24 घंटे की हड़ताल
सूरजपुर कोर्ट में सोमवार को वकीलों की तरफ से 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की गई। एक वकील के बेटे के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब एल्विश के मामले में भी जमानत अर्जी दाखिल करने में वक्त लग सकता है।
एल्विश की मां के रोने का वीडियो वायरल
एल्विश के जेल जाने के बाद फॉलोवर्स अलग-अलग तरीके से सोशल मीडिया पर उसका समर्थन कर रहे हैं। सोमवार को एल्विश की मां के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के कमेंट बॉक्स में एल्विश के समर्थन में लोग कमेंट कर रहे हैं। साथ ही नोएडा पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जता रहे हैं।
सब सही होगा हौसला रखो
एल्विश के दोस्त व हमेशा साथ रहने वाले लव कटारिया ने सोशल मीडिया पर उसके प्रशंसकों के नाम पोस्ट किया है। इसमें सब सही होगा, हौसला रखने की बात लिखी है। साथ ही कहा गया है कि आवर ब्वॉय नीड्स स्ट्रेंथ। जय श्री राम। वहीं एक वीडियो में उसके दोस्त सब ठीक होेने और एल्विश भाई अच्छे हैं जैसी बाते कहते दिख रहे हैं।