फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Section 144 in force on Yamuna banks for 30 days

Noida News: 30 दिन तक यमुना किनारे धारा 144 लागू

Wed, 12 Jul 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Section 144 in force on Yamuna banks for 30 days
पुलिस ने किनारों पर भीड़ जुटाने, नहाने और पूजा पाठ पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील, आदेश न माना तो केस होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में यमुना उफान पर है। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। ताजा हालात को देखते हुए पुलिस ने यमुना के आसपास धारा-144 लागू कर दी है। आदेश में कहा गया है कि खतरे को देखते हुए यमुना किनारे से आधा किलोमीटर पहले ही आम लोगों के वहां जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। यमुना किनारे रहने वाले लोगों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात को देखते हुए आदेश की अवधि 30 दिन है। 12 जुलाई से 10 अगस्त के बीच राजधानी में सभी जगह जहां से यमुना गुजरती है, उसके आसपास यह आदेश लागू रहेगा। सरकारी आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यमुना किनारे से आधा किलोमीटर तक के लिए यह आदेश जारी रहेगा। इस बीच कोई भी व्यक्ति यमुना किनारे भीड़ नहीं जुटाएगा। इसके अलावा नहाने, छलांग लगाने या पूजा-पाठ पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस बचाव दल के साथ मिलकर लगातार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रही है। खतरे को देखते फिलहाल ऐसा करना जरूरी था। पुलिस ने लोगों से नियम को मानने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed